सुदामा नगर में कल दोपहर उस वक्त हड़कम्प मच गया जब बैटरियों से भरे मकान में आग लग गई।
बैटरियों में तेज धमाके हुए और वे फट गई। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर आठ टैंकर पानी बहाकर काबू पाया। मिली जानकारी के अनुसार घटना स्मृति द्वार के समीप हुई। मकान प्रफुल्ल राजमल जैन का है, जहां मकान को गोदाम की तरह उपयोग किया जा रहा था। बड़ी तादाद में बैटरियां यहां रखी थी। इस दौरान बैटरी की टेस्टिंग की जा रही थी, तभी एक चिंगारी ने कुछ ही मिनट में विकराल आग का रूप ले लिया। गनीमत रही कि आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



