शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

मकान में हिस्सा मांगने पहुंचे बहू-बेटे की करतूत

बाणगंगा थाना क्षेत्र के गंगाधाम कॉलोनी में संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग सास के साथ उनके ही बेटे और बहू द्वारा बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। मकान…

बाणगंगा थाना क्षेत्र के गंगाधाम कॉलोनी में संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग सास के साथ उनके ही बेटे और बहू द्वारा बर्बरतापूर्वक मारपीट करने का मामला सामने आया है। मकान में हिस्से की मांग को लेकर आए कलयुगी बेटे और बहू ने गाली-गलौज करते हुए बुजुर्ग महिला के साथ झूमाझटकी की। इस दौरान बहू ने सास का कान इतनी बेरहमी से खींचा कि सोने की बाली खींचने से कान फट गया और खून बहने लगा। पीड़ित वृद्धा की शिकायत पर बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी सावित्री पति बद्रीलाल मालवीय निवासी गंगाधाम कॉलोनी, नंदबाग ने थाने पहुंचकर अपने ही बेटे और बहू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अरविंद मालवीय और बहू श्वेता मालवीय उनके घर पहुंचे और मकान में अपना हिस्सा मांगने की बात को लेकर गालियां देने लगे। जब पीड़िता ने उन्हें गाली देने से मना किया, तो दोनों जबरन घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगाने लगे। वृद्धा ने जब उन्हें ताला लगाने से रोका, तो आरोपी बेटे अरविंद और बहू श्वेता ने आपा खो दिया और उनके साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान झूमाझटकी करते हुए बहू श्वेता ने अपनी सास सावित्रीबाई का कान पकड़कर जोर से खींच दिया। खींचतान में कान में पहनी हुई सोने की बाली बुरी तरह खींच गई, जिससे वृद्धा का कान फट गया और उससे तेजी से खून निकलने लगा। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए, जिन्हें देखकर आरोपी बहू-बेटे जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें