शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

मकान में घुसकर सोने के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बीके सिंधी कॉलोनी में बेखौफ अज्ञात बदमाश द्वारा एक मकान में घुसकर सोने के कीमती आभूषण और नकदी चोरी करने की वारदात सामने आई…

इंदौर। जूनी इंदौर थाना क्षेत्र के बीके सिंधी कॉलोनी में बेखौफ अज्ञात बदमाश द्वारा एक मकान में घुसकर सोने के कीमती आभूषण और नकदी चोरी करने की वारदात सामने आई है। फरियादी की शिकायत पर जूनी इंदौर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, बीके सिंधी कॉलोनी निवासी फरियादी दिव्या केवलरामनी के मकान को अज्ञात चोर ने निशाना बनाया। फरियादी के घर से अनुपस्थित रहने के दौरान अज्ञात बदमाश ने मौका पाकर घर के भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी बटोर ले गया। चोरी गए सामान में दो सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, तीन सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी सोने के टॉप्स और अलमारी में रखी नकदी राशि शामिल है। घटना का पता चलने पर पीड़ित परिजनों ने तुरंत जूनी इंदौर थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें