शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

होटल में पहचान बढ़ाकर महिला से डेढ़ लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

है। निवासी रीना राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार…

है।

निवासी रीना राठौर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि लोन दिलाने का झांसा देकर महिला से डेढ़ लाख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी को तेजाजीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस ने उसे विजयनगर क्षेत्र के एक होटल से पकड़कर उसके कब्जे से कार भी जब्त की

शिवधाम, लिम्बौदी

होटल में ठहरने के दौरान उसकी पहचान संतोष वर्मा से हुई थी। आरोपी ने लोन दिलाने का भरोसा देकर अलग अलग बहानों से उससे करीब डेढ़ लाख रुपए ले लिए और बाद में संपर्क खत्म कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संतोष वर्मा उम्र 60 साल निवासी जगन्नाथपुरी, पिपल्याराव, थाना भंवरकुआं को विजयनगर क्षेत्र के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से मारुति बलेनो कार भी जब्त की गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस रिमांड के दौरान उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि उसने इसी तरह की अन्य वारदातों को अंजाम तो नहीं दिया। थाना प्रभारी देवेन्द्र मरकाम का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और अन्य संभावित मामलों की भी जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 15 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें