सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

होटल ले जाकर दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल कर दी जान से मारने की धमकी

इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में एक आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल…

इंदौर। बेटमा थाना क्षेत्र में एक आरोपी युवती को बहला-फुसलाकर होटल ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित युवती की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फैजान पिता फारुक खान के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी फैजान उसे अपने साथ एक होटल में ले गया था, जहां उसने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और धोखे से उसकी अश्लील तस्वीरें अपने मोबाइल में कैद कर लीं। वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता की निजी और अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। बेटमा थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर केस दर्ज कर आरोपी फैजान की तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें