सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

होटल का खाना खाने से बच्ची की मौत, 4 बीमार

गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। वहीं, उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती…

गुजरात के सूरत में रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद 5 साल की बच्ची आर्या की मौत हो गई। वहीं, उसके परिवार के चार अन्य सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें आर्या के पिता अशोक भाई, मां और दो बहनें शामिल हैं। परिवार ने 15 अगस्त की शाम शहर के शीटल रेस्टोरेंट से काजू-पनीर समेत खाना मंगाया था। इसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टरों ने परिवार के सदस्यों में फूड पॉइजनिंग की पुष्टि की है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 19 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें