शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

होटल में घुसकर बदमाशों ने मचाया उत्पात

केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए दंपती के बेटे व कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी

इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक होटल के अंदर घुसकर बदमाशों द्वारा जमकर उत्पात मचाने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की सनसनीखेज धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी पुराने विवाद में दर्ज केस वापस लेने का दबाव बनाने के लिए अपने साथियों के साथ होटल पहुंचे थे। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों और उनके अन्य साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, अमितेश नगर निवासी फरियादी हितेश पिता लक्ष्मण ने आरोपियों के खिलाफ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित हितेश ने पुलिस को बताया कि वह राजेंद्र नगर ए.बी. रोड पुलिया के पास स्थित ‘होटल बी टाउन' में मौजूद था। इसी दौरान ग्राम धन्नड़ देपालपुर निवासी आनंदीलाल सेठ अपने साथी शेखर पटेल, योगेश और कुछ अन्य बदमाशों को लेकर एक राय होकर होटल के अंदर जबरन घुस आया। होटल में घुसते ही आरोपी वहां के कर्मचारियों से हितेश के बारे में पूछताछ करने लगे। जब होटल के कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से कहा कि सेठ यहाँ पर नहीं हैं, तो आरोपी भड़क गए। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी तरह मालूम है कि तुम्हारे सेठ का लड़का हितेश होटल के अंदर ही मौजूद है। इसके बाद आरोपियों ने कर्मचारियों पर हितेश को बाहर बुलाने का दबाव बनाया। जब स्टाफ ने मना किया, तो आरोपी आनंदीलाल, शेखर, योगेश और उनके साथियों ने हितेश के साथ-साथ होटल के कर्मचारी अंकित राठौर, कैलाश रजाक व अन्य स्टाफ को गालियां देना शुरू कर दिया। बदमाशों ने खुलेआम धमकी दी कि अपने सेठ से कह देना कि हमारे खिलाफ दर्ज केस वापस ले ले, वरना किसी दिन तुम्हारे सेठ को जान से खत्म कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें