पश्चिम बंगाल के बीरभूम में आज सुबह तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास स्थित एक होटल में भीषण आग लग गई। हादसे में कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। होटल में सुबह करीब 4 बजे आग लगी। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए लोग सावन सोमवार पर तारापीठ मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। यह होटल तीर्थयात्रियों से पूरी तरह भरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि आग उस समय शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी, जब कई लोग सो रहे थे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



