इंदौर। सांवेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर होटल की दीवार की आड़ में जुआ खेल रहे 5 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से ताश के पत्ते और नकद राशि जब्त कर जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल की दीवार के पीछे कुछ लोग रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से सद्दाम उर्फ यूसुफ पठान, जहूर खान, प्रतीक निवासी देपालपुर, सादिक और सहीद निवासी सांवेर को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और नकदी राशि जब्त कर सभी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



