भंवरकुआं थाना क्षेत्र के बालाजी रेसीडेंसी में किराए का कमरा खाली करने के बाद एडवांस राशि वापस मांगने की बात को लेकर विवाद हो गया। आरोपी होस्टल संचालक ने विवाद के दौरान युवक के दोस्त पर जान से मारने की नीयत से सीने में चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जानलेवा हमले का प्रकरण दर्ज कर
भंवरकुआं पुलिस के अनुसार, पीड़ित
हरिओम के साथ आरोपी शुभम पटेल पिता
बालाजी रेसीडेंसी स्थित होस्टल पहुंचा था। हरिओम ने पूर्व में आरोपी के होस्टल में एक कमरा किराए से लिया था। कमरा खाली करने के बाद हरिओम जब जमा की गई एडवांस राशि वापस मांगने लगा, तो आरोपी शुभम पटेल बात टालने लगा
और उसके दोस्त उत्तम चौधरी ने गाली- गलौज करने से मना किया और अपने लिया है।
उत्तम पिता संतोष चौधरी अपने साथी
सुरेश पटेल, निवासी ग्राम कंपेल के
और गालियां देने लगा। जब हरिओम
हक के रुपये मांगे, तो आरोपी शुभम पटेल आक्रोशित हो गया। बहसबाजी के दौरान आरोपी ने अचानक धारदार चाकू निकाला और उत्तम चौधरी को जान से मारने की नीयत से उसके सीने के बाईं तरफ चाकू घोंप दिया। चाकू का वार सीने पर लगते ही उत्तम लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। उपस्थित दोस्तों ने गंभीर रूप से घायल उत्तम चौधरी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भंवरकुआं थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शुभम पटेल के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



