सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मकान बेचने की बात पर गुंडागर्दी, पहले रास्ते में घेरा, फिर घर में घुसकर पीटा

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना इलाके में संपत्ति बेचने को लेकर चले आ रहे रंजिश के विवाद में एक महिला के साथ सरेराह और घर में घुसकर दो…

इंदौर। तिलक नगर थाना क्षेत्र के पिपल्याहाना इलाके में संपत्ति बेचने को लेकर चले आ रहे रंजिश के विवाद में एक महिला के साथ सरेराह और घर में घुसकर दो बार मारपीट करने की वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पहले महिला को रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट की और जब पीड़िता जान बचाकर घर पहुंची, तो आरोपियों ने वहां भी धावा बोलकर उसके साथ दोबारा मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तिलक नगर पुलिस के अनुसार, पीड़िता रजनी राय निवासी दीपक नगर, पिपल्याहाना ने थाने में दर्ज कराई अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी ड्यूटी खत्म कर पैदल घर लौट रही थी। घर से कुछ दूरी पहले ही रास्ते में माधुरी और उसके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने मकान बेचने की पुरानी बात को लेकर उससे बहस शुरू कर दी और देखते ही देखते उसके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करने लगे। उस वक्त मौके पर मौजूद एक पड़ोसी ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और आरोपियों को वहां से अलग किया, जिसके बाद पीड़िता अपने घर चली गई। पीड़िता का आरोप है कि रात करीब 10:30 बजे जैसे ही वह अपने घर पहुंची, आरोपी माधुरी अपने परिजनों के साथ पहले से ही वहां जमा थे। पीड़िता के कदम रखते ही आरोपियों ने फिर से विवाद खड़ा कर दिया और घर में घुसकर रजनी के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोगों के एकत्रित होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भागे। तिलक नगर थाना पुलिस ने पीड़िता रजनी राय की रिपोर्ट पर आरोपी माधुरी, बाणगंगा थाना पुलिस ने फरियादी साहेबदीन गौतम की रिपोर्ट पर उसके पति, नेहा के माता-पिता और अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें