कनाड़िया रोड स्थित ग्राम हिगोनिया में दो पक्षों के बीच हुए झगड़े के दौरान लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला किए जाने से चार लोग जख्मी हो गए। इस मामले में कनाड़िया पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मारपीट की यह वारदात ग्राम हिगोनिया में बीती रात करीब 9 बजे हुई। विवाद के दौरान हुए हमले में गोपाल सिसोदिया, अंकित सिसोदिया, कृष्णा सिसोदिया और शंकर सिसोदिया घायल हो गए। घटना को लेकर ग्राम हिगोनिया निवासी फरियादी रुदन पिता उदय सिंह सिसोदिया ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल यादव, हेमा बाई और रोहित यादव के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



