प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने आज आयोजित की गई कैबिनेट की बैठक के कारण इंदौर में होने वाली पानी की स्थिति की समीक्षा की बैठक को टाल दिया है।
कल रविवार के दिन दोपहर में अधिकारियों को यह संदेश मिला था कि सोमवार को विजयवर्गीय के द्वारा सिटी बस कंपनी के सभागार में पानी की स्थिति की समीक्षा बैठक ली जाएगी। इस बैठक में सबसे पहले इंदौर शहर की स्थिति की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद में पूरे इंदौर संभाग की समीक्षा की बैठक भी होगी। सुबह से शुरू होने वाली यह बैठक देर शाम तक चलेगी। इस बैठक में भाग लेने के लिए नगरीय प्रशासन विभाग के भोपाल मुख्यालय के अधिकारी भी इंदौर आने वाले थे। इस बैठक की सूचना मिलते ही अधिकारियों के द्वारा बैठक की तैयारी शुरू कर दी गई। सभी को पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन बनाकर तैयार करना था। सभी ने इस प्रेजेंटेशन की तैयारी शुरू कर दी। इसी बीच देर शाम सभी को यह संदेश मिला कि इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है।
अधिकारियों को भेजे गए संदेश में तो बैठक को स्थगित किए जाने का कोई स्पेसिफिक कारण नहीं बताया गया। लेकिन विजयवर्गीय के करीबी साथियों का कहना है कि हमेशा मंगलवार के दिन होने वाली कैबिनेट की बैठक को राज्य सरकार के द्वारा आज सोमवार को रख लिया गया है। इस कारण के चलते हुए विजयवर्गीय के द्वारा अपनी बैठक को स्थगित कर दिया गया है। इंदौर में बैठक लेने के बजाय विजयवर्गीय भोपाल जाकर कैबिनेट की बैठक में भाग लेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






