सिंधी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद द्वारा सिंधी समाज के लोगों को सिंधी भाषा सिखाने के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किया गया। 200 से ज्यादा समाजजनों ने डिप्लोमा कोर्स किया।
आयोजन से डॉ. मनीष देवनानी, नमोश तलरेजा, खुशी बुधानी, निर्मला राजानी, सुनीता आहूजा जुड़े रहे। 60 विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र पंचायत के सरपंच राजा मांधवानी और सिंधु सभा के महामंत्री नरेश फुंदवानी ने दिए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 23 November 2026 के अंक में पृष्ठ 6 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें






