झारखंड में जामताड़ा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में धार्मिक टिप्पणी को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि सोशल मीडिया पर पहले हिंदू देवी- देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की गई। इसके बाद मुस्लिम धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसके बाद बड़ी संख्या में मुस्लिम गांव पहुंच गए इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि में कुरुवा इलाके में मौलाना अफरोज पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप भी बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए अफरोज को गिरफ्तार कर लिया था।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



