न.प्र.)। खंडवा रोड पर तेजाजी नगर पार्ट 2 के बड़े हिस्से में नेशनल हाईवे अथॉरिटी एनएचआई द्वारा नई तैयार लंबी चौड़ी फोरलेन सड़क पर पहले लोगों को दुर्घटना से बचाने के लिए कई किमी के हिस्सों में सुरक्षा जालियां लगाई गई थी।
कुछ हिस्से में जगमगाई लाइटिंग, बड़े हिस्से में अभी भी इंतजार
गौरतलब है कि इस मार्ग पर एनएचआई द्वारा नए इलेक्ट्रिक पोल और उन पर नई एलईडी लाइटिंग लगाने का काम पिछले दिनों सावन मास में ही शुरू कर दिया था। लेकिन अभी तक लाइटिंग चालू नहीं हुई है। हालांकि कुछ हिस्सों में थोड़ी बहुत लाइटिंग चालू हो भी गई है, लेकिन तेजाजी नगर पार्ट 2 से लेकर चोखी ढाणी तक के हिस्से में अभी भी आधे से ज्यादा हिस्से में नई लाइटिंग चालू नहीं होने से इस क्षेत्र में अंधेरा फैला है। जिनके जल्द चालू होने का क्षेत्र के लोगों को इंतजार है। हालांकि वर्तमान में यहां दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाई सुरक्षा जालियों पर रंगा पुताई कर रही है चमकाने का काम किया जा रहा है। जबकि क्षेत्र के रहवासियों के साथ ओंकारेश्वर खेड़ी घाट जाने वाले लोगों को जल्द लाइटिंग शुरू होने का इंतजार है। वहीं अब इन सुरक्षा जालियों पर रंगी पुताई कर इन्हें चमकाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा खंडवा रोड़ पर तेजाजी नगर पार्ट 2 के बड़े हिस्से में चौखीढाणी तक उजाले के लिए लगाए जा रहे 100 से ज्यादा बिजली के पोल पर लगाई सैकड़ों एलईडी लाइटिंग के जगमगाने का भी लोगों को इंतजार है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 10 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



