उत्तर प्रदेश के झांसी में कांवड़ यात्रा के दौरान आसमान से फूलों की बारिश के दौरान जब हेलीकॉप्टर बहुत ज्यादा नीचे आ गया तो हेलीकॉप्टर के पंखे की हवा से सड़क पर लोग डगमगाने और उड़ने लगे। ठेला उड़ गया। कई लोग बाइक से गिर गए। कई होर्डिंग भी फट गए। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में जब रेलवे पुलिस ने एक कांवड़ यात्री को ट्रेन से उतार दिया तो रेल में सवार 150 कांवड़ियों के जत्थे ने चेन खींचकर रेल रोक दी। डेढ़ घटे तक ट्रेन रुकी रही। उतारे गए कांवड़ यात्री को वापस बैठाने के बाद ही ट्रेन आगे रवाना हुई। उत्तरप्रदेश के कन्नौज में देर रात डीजे को लेकर कांवड़ियों और पुलिस में झड़प हो गई। कांवड़ियों ने काफी देर तक हाई वोल्टेज हंगामा किया। कांवड़ियों के सामने झुकते हुए पुलिस ने माफी मांगी और कोतवाल ने नौकरी छोड़ने तक की बात कह दी।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



