सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

फेसबुक विज्ञापन से सस्ते ड्राई प्रूट्स मंगाना पड़ा भारी

रिफंड का झांसा देकर महिला से 91 हजार ठगे

फेसबुक विज्ञापन से सस्ते ड्राई प्रूट्स मंगाना पड़ा भारी

इंदौर। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सस्ते दामों में ड्राई प्रूट्स बेचने का लुभावना विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना एक महिला के लिए सिरदर्द बन गया। शातिर साइबर जालसाज ने पहले ऑर्डर रद्द कर रिफंड देने का झांसा दिया और फिर पीड़िता से एक सीक्रेट कोड दर्ज कराकर उनके खाते से 91 हजार रुपये उड़ा लिए। शिकायत मिलने पर कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता गुरविंदर कौर ने थाने पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने फेसबुक पर 'श्रीराम ड्राई प्रूट' नाम से चल रहा विज्ञापन देखा था, जिसे देखकर उन्होंने 1500 रुपये में बादाम और अंजीर का ऑनलाइन ऑर्डर बुक किया। ऑर्डर के कुछ समय बाद जालसाज ने संपर्क कर कहा कि ऑनलाइन पेमेंट वापस कर 'कैश ऑन डिलीवरी' की सुविधा दी जा रही है। पीड़िता को झांसे में लेने और भरोसा कायम करने के लिए ठग ने पहले उनके खाते में 11 रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद 1500 रुपये का पूरा रिफंड देने का नाटक करते हुए पीड़िता से एक कोड कॉपी-पेस्ट करवाकर सबमिट करवा लिया। जैसे ही महिला ने वह कोड सबमिट किया, उनके बैंक खाते से पहले 45 हजार रुपये और फिर 46 हजार कुल मिलाकर 91 हजार रुपये उड़ गए। खाते से अचानक पैसे कटने पर ठगी का अहसास हुआ। जब महिला के पति ने

फेसबुक विज्ञापन से सस्ते ड्राई प्रूट्स मंगाना पड़ा भारी

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

उक्त नंबर पर कॉल कर विरोध दर्ज कराया, तो शातिर ठग ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर 91 हजार रुपये वापस भेजने का एक फर्जी ट्रांजैक्शन स्क्रीनशॉट भेज दिया। कनाड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर संदिग्ध नंबरों व बैंक खातों की तकनीकी जांच शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 18 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें