मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

गुमास्ता नगर में घर में घुसकर बदमाशों का तांडव

तोड़फोड़ कर दी जान से मारने की धमकी

द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गुमास्ता नगर में दो बदमाशों द्वारा एक महिला के घर में घुसकर गदर मचाने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने घर में प्रवेश कर जमकर तोड़फोड़ की, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और गाली- गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर द्वारकापुरी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गुमास्ता नगर निवासी फरियादी शिखा गांधी मूंदड़ा ने द्वारकापुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी योगेश सोनी निवासी स्मृति नगर और लखन बसोड़ उनके घर में जबरन घुस आए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी, जिससे घर के सामान को भारी नुकसान पहुंचा। जब फरियादी ने आरोपियों की इस हरकत का विरोध किया, तो दोनों आरोपी गालियां देने लगे और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। द्वारकापुरी थाना पुलिस ने फरियादी शिखा की रिपोर्ट पर आरोपी योगेश सोनी और लखन बसोड़ के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें