शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

गुम फोन की बात करने पर हुआ विवाद

दो बदमाशों ने पाइप और ईंट से किया हमला

छत्रीपुरा थाना के अंतर्गत स्वास्तिक नगर के पास बातचीत कर रहे दो युवकों पर दो बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। बदमाशों ने एक युवक पर प्लास्टिक के पाइप से वार किया, तो वहीं बीच-बचाव करने आए उसके दोस्त पर ईंट से हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, फरियादी रोशन पिता अजय उमाप निवासी स्वास्तिक नगर ने छत्रीपुरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसका मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया था, जिसके संबंध में वह अपने दोस्त बादल देहड़िया के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था। उसी दौरान क्षेत्र के रहने वाले आरोपी मनोज यादव और सतीश यादव दोनों निवासी बालदा कॉलोनी वहां पहुंचे और बेवजह शंका करते हुए उनसे बहस करने लगे कि तुम दोनों हमारे बारे में क्या बात कर रहे हो। जब रोशन ने स्पष्ट किया कि वे उनके बारे में कोई बात नहीं कर रहे हैं, तो दोनों आरोपी भड़क गए और गालियां देने लगे। फरियादी द्वारा गाली देने का विरोध करने पर आरोपी मनोज यादव ने अपने हाथ में लिए प्लास्टिक के पाइप से रोशन की पीठ पर वार कर दिए। इसी बीच जब रोशन का दोस्त बादल देहड़िया उसे बचाने आगे आया, तो आरोपी सतीश यादव ने पास में पड़ी ईंट उठाकर बादल पर दे मारी, जिससे दोनों दोस्त घायल हो गए। वारदात के बाद

मौके से फरार हो गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें