इंदौर। बड़गोंदा और हातोद क्षेत्र में चोरी की दो वारदातें सामने आई हैं। पहली घटना बड़गोंदा के ग्राम सीतापाट की है, जहां फरियादी सूरज पाटीदार के गोदाम में घुसे अज्ञात बदमाश 35 हजार रुपये कीमत की विस्फोटक सामग्री चुरा ले गए। चोरों ने गोदाम से 300 किलो नाइट्रेड मिक्सर और 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज पर हाथ साफ किया। वहीं दूसरी घटना हातोद के सतलाना-काकड़ई क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने 11 केवी लाइन के 9 बिजली पोलों को क्षतिग्रस्त कर सैकड़ों मीटर एल्युमिनियम तार काट लिए। विद्युत कर्मी महेंद्र पांडे दोनों निवासी बैराठी जाटव की शिकायत पर हातोद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है। कॉलोनी उग्र हो गए और
स्वामी मुद्रक प्रकाशक, महेश मूंगड़ द्वारा मूंगड़ पब्लिकेशन 242-43, जवाहर मार्ग, राजमोहल्ला चौराहा, इन्दौर (म.प्र.) से मुद्रित एवं प्रकाशित।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



