एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा रोड पर काम के दौरान बिजली का जोरदार झटका लगने से एक 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। 5 जुलाई को हुई इस घटना में पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया
पुलिस के अनुसार, हादसा छोटा बांगड़दा रोड स्थित श्रीराम नगर में अर्जुन यादव के प्लॉट नंबर 36 पर हुआ था, जहां निर्माण कार्य चल रहा था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी साक्षी राजा भील, शेखर भील और मुकेश के बयान दर्ज किए। गवाहों ने पुलिस को बताया कि 5 जुलाई की शाम करीब 6 बजे काम खत्म करने के बाद वे लोग गिट्टी- है। मसाला बनाने वाली मिक्सर मशीन के आसपास फैला हुआ माल इकट्ठा कर रहे थे। इसी दौरान मिक्सर मशीन को धक्का देकर आगे-पीछे करते समय मशीन में अचानक फैला बिजली का करंट वहां काम कर रहे मजदूरों को लग गया। इस हादसे में 20 वर्षीय मजदूर करण भील करंट की चपेट में बुरी तरह आ गया और झुलसकर मौके पर ही बेहोश हो गया। साथी मजदूर तुरंत करण को एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत ऐंठने का एक और बड़ा मामला सामने आया है। शातिर साइबर ठगों ने एक प्रसिद्ध कैपिटल कंपनी के नाम से फर्जी SEBI रजिस्ट्रेशन दिखाकर पीड़ित को अपने जाल में फंसाया और फिर फर्जी ट्रेडिंग ऐप के जरिए 7.50 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, स्वामी दयानंद नगर निवासी फरियादी फिरोज पिता शकील खान ने राजेन्द्र नगर थाने में उपस्थित होकर ऑनलाइन साइबर प्रॉड की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उन्होंने मोबाइल पर मार्केट वोल्फ नामक ऐप इंस्टॉल किया था। इसके बाद ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप लिंक के जरिए अपने ग्रुप से जोड़ लिया। जालसाजों ने खुद को कथित ब्रोकरेज कंपनी अमानसा कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड का प्रतिनिधि बताया और फर्जी एसईबीआई रजिस्ट्रेशन प्रमाण अलग किस्तों में कुल 7 लाख 50 हजार रुपये जमा कर दिए। जब पीड़ित ने अपने जमा किए गए पैसे वापस निकालने का प्रयास किया, तो ऐप से पैसे ट्रांसफर नहीं हुए। इसके बाद ऐप के एडमिन और मैनेजर ने पीड़ित से बातचीत बंद कर दी और संपर्क तोड़ लिया। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। राजेन्द्र नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



