सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

मां के घर अपनी रकम मांगने पहुंची युवती से मारपीट

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके ही मायके वालों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती जब…

मां के घर अपनी रकम मांगने पहुंची युवती से मारपीट

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ उसके ही मायके वालों द्वारा मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती जब अपनी अमानत वापस मांगने मां के घर पहुंची, तो मां, बहन और भाई ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी फरियादी मंतशा पटेल ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह अपनी रकम वापस लेने के लिए खिजराबाद कॉलोनी खजराना स्थित अपनी मां आयशा के घर गई थी। जब मंतशा ने अपनी मां से कहा कि मुझे मेरी रकम दे दो,तो उसकी मां भड़क गई और कहने लगी कि हमारे पास तेरा कोई सामान या रकम नहीं है। इसके साथ ही आरोपी मां गालियां देने लगी। जब मंतशा ने गाली-गलौज करने का विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान उसकी मां आयशा, बहन सानिया और भाई आमिल हुसैन ने मिलकर उसके साथ हाथ-

सोना-चांदी के आज के भाव

फिजिकल भाव 1 बजे ओपन होता है

थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 17 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें