सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

खजराना थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में एक 24 वर्षीय युवती द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। युवती को फंदे पर…

खजराना थाना क्षेत्र के गांधी ग्राम में एक 24 वर्षीय युवती द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। युवती को फंदे पर लटका देख परिजन तुरंत उसे उतारकर इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खुदकुशी के स्पष्ट कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। सूचना मिलने पर खजराना थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

गांधी ग्राम खजराना निवासी अजमत अली पिता लियाकत अली (24)ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर के भीतर फांसी का फंदा लगा लिया। घटना के वक्त जब परिजनों ने युवती को फंदे से झूलते देखा, तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में उसे फंदे से नीचे उतारा गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर खजराना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 3 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें