सड़क से जा रहे एक युवक को लघुशंका के लिए रुकना भारी पड़ गया। उसके ऊपर लघुशंका के दौरान ईंट गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना आजाद नगर थाना क्षेत्र के सिग>ेचर हाईट्स बिल्डिंग के समीप की है। हासलपुर निवासी गोविन्दा पिता रमेश 19 साल इन्दौर अपने रिश्तेदार के यहां आया था। उसे इन्दौर घूमने की इच्छा थी। कल वह जब आजाद नगर क्षेत्र से गुजर रहा था तो लघुशंका के लिए रुका। इस दौरान उस पर ईंट गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 16 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



