इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद और शराब के नशे में अपनों पर ही हमला करने का मामला सामने आया है। घर में बैठकर शराब पी रहे भांजे और उसके दोस्त ने बीच-बचाव करने पहुंचे मामा पर बियर की बोतल से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बबलू पिता कन्हैयासिंह ठाकुर ने एमआईजी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वे अपने घर पर भांजे आदित्य, उसके दोस्त गिन्नी और पंडित के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर भांजा आदित्य और उसका दोस्त गिन्नी, अपने ही दोस्त पंडित से गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जब बबलू ने बीच-बचाव करते हुए दोनों को रोका और पंडित को पीटने का कारण पूछा, तो आदित्य और गिन्नी भड़क गए। आरोपियों ने फरियादी बबलू को अश्लील गालियां दीं और वहीं रखी बियर की खाली बोतल उठाकर उन पर हमला कर दिया। हमले में बबलू के सिर और पेट पर गंभीर चोटें आई हैं।
कनाडिया थाना क्षेत्र के बायपास पर आबकारी विभाग ने चैकिंग अभियान चलाया। आबकारी अधिकारी आकाश मिश्रा, निधि शर्मा ने बताया कि चैकिंग के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोका गया और पूछताछ की गई तो चालक असंतुष्ट जवाब देते हुए
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



