शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

घर के सामने बाइक खड़ी करने पर विवाद, पड़ोसियों ने दो महिलाओं को पीटा

बाणगंगा थाना क्षेत्र में घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने दो महिलाओं के साथ…

बाणगंगा थाना क्षेत्र में घर के सामने मोटरसाइकिल खड़ी करने की बात पर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र ने दो महिलाओं के साथ गाली-गलौज करते हुए हाथ-थप्पड़ों से जमकर मारपीट कर दी और जाते-जाते जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर

पुलिस के अनुसार, वृंदावन कॉलोनी निवासी फरियादी सोनम यादव ने थाने में उपस्थित होकर

फरियादी ने पुलिस को बताया दी है।

शिकायत दर्ज कराई है। कि उनके घर के ठीक सामने रहने वाले वीरेंद्र जादौन और उसके बेटे प्रिंस जादौन ने अपनी मोटरसाइकिल उनके घर के सामने लाकर खड़ी कर दी थी। जब सोनम और उनकी पड़ोसन शिवानी पाठक ने उनसे गाड़ी वहां से हटाने को कहा, तो दोनों आरोपी भड़क गए और महिलाओं को गालियां देने लगे। जब सोनम और शिवानी ने अश्लील गालियां देने से मना किया और विरोध जताया, तो आरोपी वीरेंद्र और प्रिंस उग्र हो गए। आरोपियों ने दोनों महिलाओं के साथ हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी दोनों महिलाओं को जान से खत्म करने की धमकी देते हुए मौके से चले गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 11 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें