शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹17,242 और सोना ₹7,245 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

घर लौट रहे युवक पर गंडासे से हमला पिता-पुत्र ने किया जानलेवा वार

खुड़ैल थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का खूनी तांडव सामने आया है। रात के समय टिफिन लेकर अपने घर लौट रहे एक युवक को रोककर पिता-पुत्र ने जमकर पीटा और…

खुड़ैल थाना क्षेत्र में बेखौफ बदमाशों का खूनी तांडव सामने आया है। रात के समय टिफिन लेकर अपने घर लौट रहे एक युवक को रोककर पिता-पुत्र ने जमकर पीटा और गंडासे से सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक का सिर फटने से वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुड़ैल थाना पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

खुड़ैल पुलिस के अनुसार, वारदात ग्राम बिहाड़िया स्थित स्कूल के सामने किराना दुकान के पास देर रात करीब 9 बजे घटित हुई। शिवधाम कॉलोनी निवासी फरियादी युवक रात में टिफिन लेकर अपने घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में आरोपी सोनू पंवार और उसका पिता जगदीश पंवार दोनों निवासी खुड़ैल क्षेत्र उसे मिले। फरियादी ने बताया कि आरोपी उसके घर से काफी दूर रहते हैं और वह उन्हें सिर्फ नाम से ही पहचानता था, लेकिन देखते ही दोनों आरोपियों ने बेवजह गालियां देना शुरू कर दिया। ? जब पीड़ित युवक ने गाली- गलौज करने का कड़ा विरोध किया, तो पिता-पुत्र ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। विवाद के दौरान आरोपियों ने उस पर धारदार गंडासे से हमला कर दिया। गंडासे का सीधा वार युवक के सिर पर लगा, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। चीख-पुकार सुनकर जैसे ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर इकट्ठा होने लगे, दोनों आरोपी वहां से भाग निकले। भागते-भागते आरोपियों ने युवक को धमकी दी कि आज तो बच गया, आइंदा सामने आया तो जान से खत्म कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 9 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें