मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

घर में घुसकर युवती से मारपीट बदमाशों ने ईंट व लकड़ी के पटिये से कार में की तोड़फोड़

एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम पैलेस में दो बदमाशों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है।…

एरोड्रम थाना क्षेत्र के शुभम पैलेस में दो बदमाशों द्वारा एक युवती के घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर एरोड्रम थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शुभम पैलेस निवासी फरियादी खुशी सेन पिता साहेब सेन ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी मोहित नामदेव निवासी रुकमणी नगर और करण बारिया निवासी नंदबाग कॉलोनी उनके घर पहुंचे। घर में आते ही आरोपी मोहित गालियां देने लगा। जब फरियादी ने गालियां देने से मना किया, तो मोहित ने उनके साथ हाथ-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी फरियादी की इको कार क्रमांक एमपी- 09 जेडडब्ल्यू- 5952 पर ईंट और लकड़ी के पटिये से हमला कर दिया। बदमाशों ने कार के कांच और बॉडी को तोड़कर भारी नुकसान पहुंचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 21 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें