शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी पर केस दर्ज

किशनगंज थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक महिला के घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का…

किशनगंज थाना क्षेत्र में रात के अंधेरे में एक महिला के घर में घुसकर बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर किशनगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 27 वर्षीय पीड़िता ने किशनगंज थाने पहुंचकर ग्राम करोदिया निवासी आरोपी अमोल पिता मुकेश जोगी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीती रात आरोपी अमोल अचानक उसके घर में अवैध रूप से घुस आया। आरोपी ने बुरी नीयत से पीड़िता का हाथ पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब पीड़िता ने आरोपी की इस हरकत का कड़ा विरोध किया और शोर मचाने का प्रयास किया, तो आरोपी अमोल ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकला। पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी और थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 8 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें