इंदौर। लसूडिया थाना क्षेत्र में मामूली सी बात पर विवाद इतना बढ़ गया कि पड़ोसी ने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ मारपीट कर दी और नुकीली चीज से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, स्कीम नंबर 78 निवासी लुर्दिनो पॉल पिता विन्सेंट पॉल ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि उनके पड़ोसी शुभम ने अचानक आकर उनके घर के दरवाजे पर जोर से धक्का दिया। जब लुर्दिनो ने इसका कारण पूछा, तो आरोपी भड़क गया और उन्हें व उनकी पत्नी ट्रेजा को गालियां देने लगा। जब विरोध किया, तो आरोपी ने ट्रेजा को धक्का देकर नीचे गिरा दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे लुर्दिनो के साथ आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की और किसी नुकीली चीज से उनकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



