तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के मौरोद में रहने वाली निकिता पिता शिवनारायण मालवीय ने अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी है। निकिता घर में अकेली थी। पिता शिवनारायण हम्माली करने गए हुए थे, वहीं निकिता की माता भी होस्टल में काम करने गई हुई थी। बड़ी बहन मुस्कान जब बाजार से लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है अंदर गई तो निकिता पंखे से झूलती हुई मिली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 24 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



