शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

गेहूं पिसवाने गए किशोर पर पुराने विवाद में चाकू से हमला

इंदौर। बेटमा थाना इलाके के एक गांव में पुराने विवाद को लेकर दो बदमाशों ने एक किशोर और उसके चचेरे भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई…

इंदौर। बेटमा थाना इलाके के एक गांव में पुराने विवाद को लेकर दो बदमाशों ने एक किशोर और उसके चचेरे भाई पर हमला कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई को सरिये से पीटा और किशोर पर चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हमले में घायल आवेश (16) निवासी ग्राम रौलाय की रिपोर्ट पर दो आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। फरियादी आवेश ने पुलिस को बताया कि वह अपने चचेरे भाई के साथ गांव में स्थित चक्की पर गेहूं पिसवाने गया था। उसी दौरान वहां पहुंचे आरोपियों ने उनसे पुराने विवाद की बात को लेकर बेवजह गाली-गलौज शुरू कर दी। जब आवेश और उसके भाई ने गालियां देने से मना किया, तो आरोपी उग्र हो गए। उन्होंने पहले चचेरे भाई पर लोहे के सरिये से हमला किया और फिर आवेश पर चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से आवेश खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें