शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

गौतमपुरा क्षेत्र में किसान की नृशंस हत्या

सिर कुचलकर उतारा मौत के घात, खेत के सामने मिली लाश

इंदौर। देहात इलाके गौतमपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक का शव गांव में ही एक खेत के सामने खून से लथपथ हालत में मिला। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, मृतक विष्णु पिता रामसिंह तंवर (45) निवासी ग्राम भील बड़ौली है। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने मोहन पटेल के खेत के सामने सड़क किनारे विष्णु का शव पड़ा देखा, जिसका सिर किसी भारी वस्तु से बुरी तरह कुचला हुआ था। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों और गौतमपुरा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसबल और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस की शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के के बीच किसी अज्ञात आरोपी ने रंजिश या अन्य कारणों के चलते किसान की सिर कुचलकर हत्या की और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के कारणों और वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी का सुराग लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 4 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 11 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें