शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

गांजा बेचने का वीडियो बनाने पर किया हमला

लाठी-डंडों से पीटा, कैमरा और मोबाइल तोड़ा

इंदौर। गांधी नगर थाना क्षेत्र के नया बसेरा में अवैध रूप से गांजा बेचने का विरोध करने और मोबाइल व कैमरे से रिकॉर्डिंग करने पर बदमाशों ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। आरोपियों ने फरियादी और उसके साथियों के साथ जमकर मारपीट की, डंडों से हमला कर चोट पहुंचाई तथा उनका मोबाइल और कैमरा तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर महिला सहित उसके अन्य साथियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, आदर्श इंदिरा नगर निवासी फरियादी विनोद पिता घनश्याम चौहान ने गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। फरियादी ने बताया कि वह शाम को अपने साथी हीरालाल विश्वकर्मा और भैरूलाल खेर के साथ नया बसेरा गांधी नगर गया हुआ था। वहां रशीदा की मां खुलेआम गांजा बेचने का प्रयास कर रही थी। जब उन्होंने इस अवैध गतिविधि को कैमरे से रिकॉर्डिंग करना शुरू कर दिया। कैमरा देखते ही रशीदा, उसकी मां, गफ्फार और उनके अन्य साथी भड़क गए और गालियां देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान आरोपी गफ्फार ने लकड़ी का डंडा उठाकर हीरालाल विश्वकर्मा पर हमला कर दिया, जिससे हीरालाल की पीठ, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आईं। झूमाझपटी और मारपीट के दौरान भैरूलाल का चश्मा टूट गया, साथ ही उनके मोबाइल और कैमरे को भी आरोपियों ने तोड़कर नुकसान पहुंचाया। जाते- जाते आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद पीड़ित थाने पहुंचे और आपबीती बताई। गांधी नगर थाना पुलिस ने फरियादी विनोद चौहान की रिपोर्ट पर आरोपी रशीदा, उसकी मां, गफ्फार और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, तोड़फोड़ और धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 6 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें