होसलेस कपड़ा बाजार के एक व्यापारी की दुकान में बैठे-बैठे ही अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है व्यापारी का हार्ट फेल हो गया, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने तुरंत उन्हें अस्पताल भी पहुंचाया, लेकिन
क्लॉथ मार्केट के व्यापारी और गोम्मटगिरि के कोषाध्यक्ष राजेन्द्रकुमार गंगवाल की कल दोपहर मौत हो गई। वे गोम्मटगिरि से ही धार्मिक आयोजन के बाद अपने प्रतिष्ठान पर आकर बैठे थे और कार्य कर रहे थे तभी शाम को अचानक वे बेसुध होकर गिर गए उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से परिजन और आसपास के व्यापारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। आशंका जताई कि उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद उनका हार्ट फेल हो गया। घटना के बाद जब व्यापारी और जैन समाजजनों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 27 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



