शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू पातालपानी में एनएसएस शिविर: भेरूलाल पाटीदार कॉलेज के विद्यार्थियों को जल संरक्षण का संदेश
अपराध

सूने मकान का ताला तोड़कर चोर नकदी, 2 लैपटॉप और स्कूटी ले उड़े

गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला…

गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक सूने घर को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश घर के मुख्य दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़कर अंदर रखी नकदी, दो लैपटॉप और बाहर खड़ी स्कूटी चुराकर ले गए। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना स्पेशल गांधी नगर की है।

जहां रहने वाले फरियादी प्रहलाद पिता गंगाराम चौहान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उनके सूने घर का फायदा उठाया। बदमाशों ने घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ा और घर के अंदर घुसकर अलमारी का ताला भी तोड़ डाला। अलमारी से अज्ञात बदमाश नकदी रुपए और दो लैपटॉप चुरा ले गए।

इसके साथ ही आरोपी घर के बाहर खड़ी एक एक्सेस 125 स्कूटी एमपी- -09 एके-5642 भी अपने साथ चोरी कर ले गए। जब फरियादी वापस घर लौटे और ताले टूटे हुए व सामान गायब देखा, तो उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत गांधी नगर थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ घर में चोरी का केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि स्कूटी लेकर भागे और चोरी करने वाले अज्ञात बदमाशों का सुराग लगाया जा सके।

यह खबर सिटी ब्लास्ट अख़बार के 15 November 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 15 November 2026, पृष्ठ 12