मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

गाली देने से मना किया तो चलाई तलवार: युवक की हथेली कटी, दो पर केस दर्ज

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र के निधि नगर में मामूली बात को लेकर दो आरोपियों द्वारा एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। बिना किसी बात के गालियां देने का…

इंदौर। किशनगंज थाना क्षेत्र के निधि नगर में मामूली बात को लेकर दो आरोपियों द्वारा एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया। बिना किसी बात के गालियां देने का विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी और इसी दौरान एक आरोपी ने धारदार तलवार से वार कर दिया, जिससे युवक की हथेली कट गई और काफी खून बहने लगा। किशनगंज थाना पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, घटना निधि नगर क्षेत्र में घटित हुई। हमले में घायल युवक का नाम आकाश-पिता अनूप बोयत है, जो निधि नगर का ही निवासी है। आकाश की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी दीपक स्वामी उर्फ गट्टू और छोटू स्वामी के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और धमकी देने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। फरियादी आकाश ने पुलिस को बताया कि आरोपी बिना वजह उसे गालियां दे रहे थे। जब उसने आरोपियों को गालियां देने से सख्त मना किया, तो दोनों आरोपी भड़क गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान ही आरोपी छोटू स्वामी ने आकाश का गला दबाकर उसे कसकर पकड़ लिया, वहीं दूसरे आरोपी दीपक स्वामी उर्फ गट्टू ने अपने पास रखी तलवार से उस पर सीधा वार कर दिया। हमले से बचने के लिए आकाश ने जैसे ही हाथ आगे किया, तलवार उसकी हथेली पर जा लगी, जिससे हाथ कट गया और खून बहने लगा। आकाश के शोर मचाने पर जब आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, तो दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने आकाश को खुलेआम धमकी दी कि आज के बाद कभी रास्ते में मिला तो जान से खत्म कर देंगे।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें