इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अमर पैलेस कॉलोनी में एक ही आरोपी द्वारा इलाके में अपनी दबंगई चमकाने की नीयत से दो अलग-अलग रहवासियों के साथ मारपीट और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने बिना किसी कारण फरियादी को रोककर खुद को दादा-पहलवान साबित करने की बात कहते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट कर दी। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर आरोपी अंकित साठे और उसके साथी के खिलाफ दो अलग- अलग आपराधिक प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में अमर पैलेस निवासी लोकेश पिता कन्हैया निमनपुरे ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी ने बताया कि वे अपने घर से काम के सिलसिले में निकले थे। जब वे मां विहार स्थित अमृत होटल के पास पहुंचे, तभी उनकी ही कॉलोनी का रहने वाला आरोपी अंकित साठे वहां आ धमका। आरोपी बिना किसी बात के फरियादी को रोककर कहने लगा कि तू कहीं का दादा- पहलवान है क्या और गालियां देने लगा। जब फरियादी ने गाली देने से मना किया, तो आरोपी ने उनके साथ थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी और धमकी दी कि आज के बाद यदि नजर आया तो जान से खत्म कर दूंगा। इसी कड़ी में, राजेंद्र नगर पुलिस ने अमर पैलेस कॉलोनी निवासी एक अन्य पीड़ित योगेश पिता सत्यनारायण मनावरे की रिपोर्ट पर भी कानूनी कार्रवाई की है। योगेश ने पुलिस को बताया कि आरोपी अंकित साठे और उसके साथी नाथू लोधवाल ने उन्हें रोककर बेवजह गाली-गलौज की और विरोध करने पर उनके साथ जमकर मारपीट की। जाते-जाते दोनों आरोपी फरियादी को दोबारा दिखने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग निकले। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने दोनों पीड़ितों की आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतों पर
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 7 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



