बुधवार, 14 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

आग ही आग, 6 की मौत, डेढ़ दर्जन झुलसे

बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की एक रिटेल शॉप में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से…

बिहार के रोहतास जिले में पेट्रोल-डीजल की एक रिटेल शॉप में आग लगने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इसी तरह बिहार के गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सफियाबाद गांव में गैस रिसाव के बाद आग लगने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि 17 लोग झुलस गए। महाराष्ट्र के नालासोपारा में हाईराइज इमारत में आग लगने से 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि कई लोग जान बचाने के लिए बाहरी हिस्सों पर लटक गए जिन्हें क्रेन से बचाया गया। दिल्ली में भी एक रेस्टोरेंट में आग लगने के बाद लोग पहली मंजिल से कूद गए।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 14 October 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें

📰 अख़बार की कटिंग

सिटी ब्लास्ट, 14 October 2026, पृष्ठ 1