दिल्ली पुलिस जंतर-मंतर के पास हुए कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक के प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों से कथित मारपीट के मामले की जांच कर रही है। कई मोबाइल वीडियो सामने आए हैं, जिनमें महिला पुलिस अधिकारियों और कांस्टेबलों के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट होती दिख रही है। उन प्रदर्शनकारियों की पहचान की जा रही है, जो कथित तौर पर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी में शामिल रहे। राहुल द्वारा एक महिला पुलिसकर्मी को धक्का दिए जाने का वीडियो भी वायरल हुआ है। दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर एफआईआर दर्ज की है। दोनों नेताओं पर पुलिस के काम में बाधा डालने और मारपीट जैसे आरोप हैं। इससे पहले पुलिस ने आकाशवाणी भवन में धरने के मामले में एफआईआर की थी।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 1 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



