सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

बैंक खाता किराए पर देने वाले खाताधारक पर एफआईआर

इंदौर। साइबर अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे किराए के खातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एक बैंक खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

इंदौर। साइबर अपराध और आर्थिक धोखाधड़ी में इस्तेमाल हो रहे किराए के खातों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने एक बैंक खाताधारक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को किराए पर दिया था, जिसका इस्तेमाल आम नागरिकों से धोखाधड़ी का पैसा ऐंठने में किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, अमर पैलेस कॉलोनी निवासी आरोपी वीरेंद्र फूलपगारे के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी का बैंक ऑफ इंडिया की बिजलपुर ए.बी. रोड शाखा में खाता हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपना बैंक खाता क्रमांक 882610110009789, IFSC: BKID0008826 साइबर अपराधियों को किराए पर उपलब्ध कराया था। वास्तविक उपयोगकर्ताओं और साइबर ठगों ने योजनाबद्ध तरीके से इस म्यूल अकाउंट का उपयोग कर आम जनता के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की रकम का लेनदेन किया। राजेंद्र नगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी से ठगों के सिंडिकेट और वित्तीय लेनदेन के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 12 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें