मृगनयनी चौराहे पर यातायात के उप निरीक्षक रामसेवक मीना व टीम द्वारा व्हील लॉक कार्रवाई के दौरान एक वाहन को रोका गया। वाहन चालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, जिस पर चालक दस्तावेज लाने का बहाना बनाकर मौके से चला गया और वापस नहीं आया। जांच के दौरान वाहन में आगे एवं पीछे दोनों ओर नंबर प्लेट नहीं पाई गई। यातायात पुलिस टीम द्वारा वाहन के चेसिस नंबर के आधार पर जांच की गई, जिसमें उक्त वाहन के संबंध में थाना बाणगंगा में 10 जून को एफआईआर दर्ज होना पाया गया। इसके बाद वाहन की आवश्यक जानकारी प्राप्त कर वाहन मालिक से संपर्क किया गया तथा मामले से संबंधित जरूरी जानकारी ली गई। जांच के दौरान वाहन का पंजीयन क्रमांक एमपी-09 डीएस-1152 पाया गया। वाहन को यातायात थाना भिजवाया गया। यातायात पुलिस के रामसेवक मीणा, अभिषेक लोधी, गौरव, सुनील इस कार्रवाई से जुड़े रहे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 22 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



