चंदन नगर थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में बेखौफ बदमाशों द्वारा हवाई फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। एक दिन पहले हुई घूरने की मामूली बात पर विवाद को लेकर थार गाड़ी से आए बदमाशों ने बीच कॉलोनी में एक राउंड हवाई फायर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चंदन नगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और तकनीकी साक्ष्यों तथा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर देर रात 4 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से हथियार और घटना में प्रयुक्त गाड़ी को लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस के अनुसार, ग्रीन पार्क कॉलोनी में शाम करीब 6 बजे थार गाड़ी में सवार होकर आए बदमाशों द्वारा हवाई फायर करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और स्थिति का मुआयना किया। जांच के दौरान जब उसमें थार गाड़ी में सवार होकर आए पहचान ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे बदमाशों की पूरी करतूत कैद मिली। दानिश मोनू और उसके 2-3 साथियों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, तो फुटेज के आधार पर बदमाशों की के रूप में हुई। प्रारंभिक पड़ताल में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपियों का एक दिन पहले कुछ अन्य युवकों से घूरने की बात को लेकर आपसी विवाद हुआ था। इसी रंजिश का बदला लेने और क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने की नीयत से आरोपी थार गाड़ी में सवार होकर पहुंचे थे और एक राउंड हवाई फायर कर फरार हो गए थे। गनीमत यह रही कि इस गोलीबारी में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया। चंदन नगर थाना पुलिस ने तत्काल टीमें बनाकर दबिश दी और मुख्य आरोपी दानिश मोनू सहित कुल 4 आरोपियों को देर रात हिरासत में ले लिया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



