इंदौर। राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र मे एक फर्नीचर दुकान को अपना निशाना बनाते हुए वहाँ रखी 5 मशीनें पार कर दीं। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, माणिक बाग निवासी कलाम पिता इरफान खान की एबी रोड पर साई फर्नीचर नाम से दुकान है। फरियादी ने बताया कि बीती रात अज्ञात बदमाश दुकान के अंदर घुसे और सोफा बनाने में इस्तेमाल होने वाली 5 कीमती मशीनें चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 25 अगस्त 2026 के अंक में पृष्ठ 9 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



