सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

खेत पर मोटर का स्टार्टर चालू करते समय किसान की करंट लगने से मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नेहरू वनग्राम में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में सिंचाई के लिए पानी की मोटर का स्टार्टर चालू करने…

खेत पर मोटर का स्टार्टर चालू करते समय किसान की करंट लगने से मौत

तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के नेहरू वनग्राम में कृषि कार्य के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। खेत में सिंचाई के लिए पानी की मोटर का स्टार्टर चालू करने गए 50 वर्षीय किसान की करंट की चपेट में आने से अकाल मौत हो गई। करंट लगने के बाद किसान काफी देर तक खेत में अचेत अवस्था में पड़ा रहा। राहगिरों की नजर पड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक की पहचान 50 वर्षीय कमल पिता गेंदालाल, निवासी नेहरू वनग्राम, तेजाजी नगर के रूप में हुई है। कमल पेशे से किसान था और खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। रोजाना की तरह वे अपने खेत पर फसलों की सिंचाई के काम से गए हुए थे। इसी दौरान खेत में स्थापित पानी की मोटर को शुरू करने के लिए जैसे ही उन्होंने स्टार्टर का बटन दबाया, अचानक उसमें फैले तेज करंट की चपेट में आ गए। करंट का जोरदार झटका लगने के कारण कमल मौके पर ही गिर पड़े और अचेत होकर देर तक वहीं पड़े रहे। जब आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और राहगीरों की नजर उन पर पड़ी, तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में परिजनों को सूचना दी गई और अचेत अवस्था में कमल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में प्राथमिक परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 20 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें