इंदौर में फर्जी एडवायजरी कम्पनियां यहां-वहां संचालित हो रही है, जो कि पुलिस के लिए भी सिर दर्द बनी हुई है, हालांकि इस मामले में पुलिस द्वारा बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जा रही है, लेकिन फर्जी एडवाइजरी कम्पनी के संचालकों को पुलिस का खौफ नहीं है। यही कारण है कि हर हफ्ते कहीं न कहीं इन एडवाइजरी कम्पनी के मुख्यालय और कार्यालयों पर छापेमारी और गिरफ्तारी भी होती है। मरीमाता क्षेत्र में भी एक फर्जी एडवाइजरी कम्पनी पर छापा मारकर पुलिस ने लभग 7-8 लोगों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया। गिरफ्तार लोगों की जानकारी मिलते ही उनके परिजन सदर बाजार थाना पहुंचे और उनमें से ही एक आरोपी की मंगेतर को भी जब पता चला तो वह भी सदर बाजार थाना पर पहुंची और वहां पर हंगामा किया। पुलिस ने उसे उसके साथ आए लोगों को कह दिया कि मामला बड़े स्तर से संचालित हो रहा है और कार्रवाई हो रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर दिया है। आप वहीं जाओ, वहीं आपकी सुनेंगे।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 31 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



