सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
अपराध

फर्जी सिम एक्टिवेट कर साइबर ठगी कराने वाला सिम विक्रेता गिरफ्तार

दुधिया की मोबाइल दुकान से एक्टिवेट फर्जी सिम से 16.60 लाख की साइबर ठगी का खुलासा

अंजाम दिया गया है।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार के इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर आई-4सी तथा राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल से संदिग्ध सिम यूजर और फर्जी तरीके से सिम चालू करने वाले पीओएस एजेंटों की एक सूची प्राप्त हुई थी। सूची के सत्यापन और तकनीकी जांच के दौरान इंदौर के दुधिया क्षेत्र स्थित 'धर्मेंद्र मोबाइल शॉप' पीओएस अहिरवार संदिग्ध पाई गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार द्वारा बेची गई संदिग्ध सिमों का डेटा खंगाला और के संचालक एजेंट धर्मेंद्र की

भूमिका

एनसीआरपी पोर्टल पर प्रॉड मौजूद साइबर शिकायतों से मिलान किया, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि आरोपी द्वारा एक्टिवेट की गई एक संदिग्ध सिम के खिलाफ उत्तर प्रदेश में साइबर की 2 अलग-अलग शिकायतें दर्ज हैं, जिनमें ठगों ने पीड़ितों से कुल 16,60,991 रुपये की बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी की थी। आरोपी धर्मेंद्र ग्राहकों से प्राप्त दस्तावेजों का अनुचित लाभ उठाकर उनके नाम पर कई अन्य फर्जी सिम भी चालू कर चुका था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने कई अन्य सिम कार्ड भी इसी तरह फर्जी तरीके से एक्टिवेट कर साइबर अपराधियों तक पहुंचाए थे, जिनका इस्तेमाल देश के अलग-अलग हिस्सों में ऑनलाइन ठगी के लिए किया गया। क्राइम ब्रांच इंदौर ने आरोपी धर्मेंद्र अहिरवार पिता रोडेलाल अहिरवार, निवासी हाल शिवकंड नगर बाणगंगा इंदौर, स्थायी निवासी ग्राम मोतीपुर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर फर्जी सिम नेटवर्क और बैंक खातों से जुड़े अन्य नेटवर्क की विस्तृत जांच की जा रही है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 8 सितम्बर 2026 के अंक में पृष्ठ 10 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें