आयु के साथ सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए 8 पुलिस कर्मियों के विदाई का आयोजन पलासिया स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। अधिकारी सीमा अलावा, मीना चौहान, विक्रमसिंह, प्रीति जैन, राजकुमार सराफ, नीतेश की उपस्थिति में सेवानिवृत्त हुए पदम सिंह कायत, गोविंदसिंह कुशवाह, उमाशंकर यादव, संदीप बैनर्जी, ओमप्रकाश रघुवंशी, सुशीलकुमार यादव, सरिता पारखे, स्वरूप सिंह का सम्मान उनके परिजनों की मौजूदगी में किया गया।
यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 2 अक्टूबर 2026 के अंक में पृष्ठ 4 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें



