शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
इंदौर की ताज़ा खबरें – City Blast Indore Hindi News
ब्रेकिंग
Gold Silver Rate Today 27 November 2026: निचले स्तर से 2 दिन में चांदी ₹15,030 और सोना ₹6,145 चढ़ा इंदौर के लसूड़िया में बिहार के 18 वर्षीय होटल कर्मचारी ने की आत्महत्या महू में तेज रफ्तार कार ने सांड को रौंदा, फिर किराना दुकान का शटर तोड़कर घुसी द्वारकापुरी स्कीम 71 में 70 वर्षीय महिला के सूने मकान से लाखों के जेवर और नकदी चोरी इंदौर में पीडब्ल्यूडी कार्यालय के सामने बगीचे का होगा नवीनीकरण, बनेगा वॉकिंग ट्रैक सुप्रीम कोर्ट में अगले माह सुनवाई संभव, ओबीसी आरक्षण मामले पर स्थिति होगी साफ आईडीए स्कीम 97 भाग-4 में 32 करोड़ से बनेंगी सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं रेती मंडी रेलवे आरओबी पर जगमगाहट के लिए होगा एक करोड़ से ज्यादा खर्च लक्ष्मीबाई नगर रेलवे स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज लगभग तैयार, नए साल से पहले शुरू होगा सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन 3 जनवरी को इंदौर में, प्रविष्टियां शुरू
अपराध

फरार खिलौना व्यापारी गिरफ्तार

एमडी ड्रग्स मामले में गिरोह के नेटवर्क की जांच शुरू

शहर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत क्राइम ब्रांच को एक और बड़ी सफलता मिली है। एमडी ड्रग्स तस्करी के दर्ज प्रकरण में लगातार फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर दबोच लिया है। पकड़ा गया आरोपी शहर के रानीपुरा इलाके में खिलौनों की दुकान चलाता है और पूर्व से ही आपराधिक प्रवृत्ति का होकर उस पर गंभीर अपराध दर्ज हैं। क्राइम ब्रांच पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से ड्रग्स के स्रोत, मुख्य सप्लायर और नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

क्राइम ब्रांच में दर्ज अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत पूर्व में कार्रवाई करते

निवासी मदीना नगर, आजाद नगर को मामले की विस्तृत विवेचना और तकनीकी गिरफ्तार किया गया था। तब आरोपी के कब्जे से 20.30 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स अनुमानित कीमत 2 लाख और तस्करी में प्रयुक्त एक होंडा डीओ स्कूटी क्रमांक साक्ष्यों के विश्लेषण में आवेश पिता फिरोज कुरैशी निवासी रानीपुरा एवं माणिकबाग, गुलजार कॉलोनी की संलिप्तता सामने आई थी, जो वारदात के बाद से ही लगातार फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी आवेश कुरैशी को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी रानीपुरा में स्वयं की खिलौनों की दुकान संचालित करता है और इसकी आड़ में अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा इस वर्ष एनडीपीएस एक्ट के तहत अब तक 52 प्रकरण दर्ज कर 110 आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा चुका है, जिनसे करीब 2.89 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थ व वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस अब आवेश से पूछताछ कर पूरे नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने में जुटी है।

यह खबर सिटी ब्लास्ट ई-पेपर के 23 जुलाई 2026 के अंक में पृष्ठ 12 पर प्रकाशित हुई है। पूरा ई-पेपर पढ़ें